Dubai: Mohsin Naqvi Awaits Trophy Presentation After Asia Cup Final (Image Source: IANS)
Mohsin Naqvi Awaits Trophy Presentation: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने पीएसएल 2026 को लेकर उठ रही अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा है कि टूर्नामेंट अपने निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक 26 मार्च को शुरू होगा। बोर्ड ने कहा कि किसी भी विदेशी खिलाड़ी ने अभी तक नाम वापस नहीं लिया है।
पीसीबी का स्पष्ट संदेश है कि पीएसएल 2026 समय पर शुरू होगा, विदेशी खिलाड़ी उपलब्ध हैं। पेशावर का मैच अभी भी निर्धारित है और लीग अपनी पूरी तैयारी के साथ आगे बढ़ रही है। यह घोषणा टूर्नामेंट की विश्वसनीयता और क्रिकेट पर फोकस बनाए रखने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
बोर्ड ने कहा कि सभी मैच और फ्रेंचाइजी की तैयारी योजना के अनुसार जारी हैं। ट्रे्निंग सेशन 24 और 25 मार्च को निर्धारित हैं, जिससे खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के समय पर पहुंचने की संभावना बनी रहे।