लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028 के लिए क्रिकेट की क्वालीफिकेशन प्रक्रिया जनवरी-फरवरी 2028 में आयोजित की जाएगी। इन क्वालीफायर मुकाबलों में विभिन्न टीमें एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगी और बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीमें ओलंपिक में जगह बनाएंगी।
इससे पहले, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने लॉस एंजिल्स ओलंपिक खेलों के लिए पुरुष और महिला दोनों श्रेणियों में अंतिम स्थान तय करने के लिए 2027 में क्वालीफायर कराने का फैसला किया था। हालांकि, 'क्रिकइन्फो' की एक रिपोर्ट के अनुसार, अब इन क्वालीफायर को 2028 की शुरुआत के लिए टाल दिया गया है। इसका मतलब है कि ये ओलंपिक खेलों (जो जून में होने हैं) से छह महीने से भी कम समय पहले आयोजित होंगे।
1904 के बाद पहली बार ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी हो रही है, जिसमें पुरुष और महिला क्रिकेट में छह-छह टीमें मेडलों के लिए मुकाबला करेंगी। महिला ओलंपिक के लिए, ऑस्ट्रेलिया, भारत, साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड - इन चार टीमों ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने प्रदर्शन के दम पर लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028 में अपनी जगह पक्की कर ली है।