रचिन रवींद्र भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर, बेवॉन जैकब्स को न्यूजीलैंड टीम में मिली जगह (रचिन रवींद्र भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर, बेवॉन जैकब्स को न्यूजीलैंड टीम में मिली जगह )
भारत के खिलाफ होने वाली 5 टी20 मैचों की घरेलू टी20 सीरीज से पहले न्यूजीलैंड तो तगड़ा झटका लगा है। टीम के बेहतरीन ऑलराउंडर रचिन रवींद्र इंजरी की वजह से टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं।
रचिन रवींद्र को पिछले सप्ताह एक प्रमोशनल शूट के दौरान कंधे में चोट लगी थी। डॉक्टरों के मुताबिक रवींद्र को इस चोट से पूरी तरह उबरने में छह सप्ताह का समय लग सकता है। इस वजह से रवींद्र टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं।
न्यूजीलैंड के हेड कोच रॉब वाल्टर ने कहा, "हम रचिन के लिए बहुत दुखी हैं। वह इस गर्मी में हमारे लिए एक बड़ा रोल निभाने वाला है, इसलिए यह जरूरी है कि वह अपने रिहैब में जल्दबाजी न करे। हमें वनडे सीरीज में उसकी वापसी की उम्मीद है।"