2023 एशेज सीरीज के दौरान लॉर्ड्स में मेरे खिलाफ हुई थी नस्लभेदी टिप्पणी: उस्मान ख्वाजा (2023 एशेज सीरीज के दौरान लॉर्ड्स में मेरे खिलाफ हुई थी नस्लभेदी टिप्पणी: उस्मान ख्वाजा)
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने अपनी ऑटोबायोग्राफी 'सब्र' में 2023 एशेज सीरीज के दौरान लॉर्ड्स में हुई विवादित घटना को लेकर बड़ा खुलासा किया है।
ख्वाजा ने आरोप लगाया है कि जॉनी बेयरस्टो के विवादित स्टंपिंग के बाद लॉर्ड्स में मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) के एक सदस्य ने उनके साथ नस्लभेदी गाली-गलौज की थी।
क्रिकइन्फो के मुताबिक, यह घटना दूसरे टेस्ट के पांचवें दिन लंच के दौरान हुई थी। जब ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी दर्शकों की हूटिंग और गाली के बीच पवेलियन लौट रहे थे, तब एक एमसीसी सदस्य ने ख्वाजा के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था।