बारिश बनी विलेन, अफगानिस्तान-ए ने भारत-ए को डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर हराया (Image Source: IANS)
अफगानिस्तान-ए ने गुरुवार को रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए त्रिकोणीय सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारत-ए के खिलाफ डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 4 रन से जीत दर्ज की।
टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी भारत-ए की टीम ने 49 ओवरों में 9 विकेट गंवाकर 349 रन बनाए। बारिश के चलते भारतीय पारी में एक ओवर की कटौती की गई।
वैभव सूर्यवंशी और प्रभसिमरन सिंह की सलामी जोड़ी ने 7.1 ओवरों में 74 रन जुटाए। वैभव 22 गेंदों में 9 चौकों के साथ 44 रन बनाकर पवेलियन लौटे। कुछ देर बाद टीम ने प्रियांश आर्य (8) का विकेट भी गंवा दिया।