रजत पाटीदार ने परिवार संग किए भगवान महाकाल के दर्शन (Image Source: IANS)
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के कप्तान रजत पाटीदार ने सावन मास के पहले दिन उज्जैन स्थित भगवान महाकाल के दर्शन किए।
पाटीदार ने अपनी पत्नी और बच्चे के साथ भगवान महाकाल के दर्शन किए और विधिवत तरीके से जलाभिषेक और पूजा-अर्चना की।
रजत पाटीदार का क्रिकेट करियर फिलहाल शानदार चल रहा है। आईपीएल में आरसीबी के लिए वह बेहतरीन कप्तान और बल्लेबाज के रूप में उभरे हैं। पाटीदार ने अपनी कप्तानी में आरसीबी को लगातार 2 साल (2025, 2026) चैंपियन बनाया है। वहीं, मध्यक्रम में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से एक बड़ा दर्शक वर्ग खड़ा किया है।