रणजी ट्रॉफी: कप्तान साईं किशोर ने झटके 7 विकेट, तमिलनाडु ने रेलवे को 5 विकेट से हराया (रणजी ट्रॉफी: कप्तान साईं किशोर ने झटके 7 विकेट, तमिलनाडु ने रेलवे को 5 विकेट से हराया)
तमिलनाडु ने रणजी ट्रॉफी एलीट 2026-27 में बुधवार को रेलवे के खिलाफ 5 विकेट से जीत दर्ज की। तीन दिनों तक चले इस मुकाबले में कप्तान आर. साई किशोर को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया, जिन्होंने दोनों पारियों में कुल 7 विकेट हासिल किए।
टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी रेलवे की टीम पहली पारी में सिर्फ 184 रन पर ढेर हो गई। इस टीम ने 7 के स्कोर पर अपने तीन विकेट खो दिए थे, जिसके बाद महज 51 रन तक उसके 6 विकेट गिर गए।
यहां से जुबेर अली ने मोर्चा संभाला। उन्होंने छोटी-छोटी साझेदारी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की। इस दौरान अंतिम विकेट के लिए हिमांशु सांगवान (नाबाद 7) के साथ 61 रन की साझेदारी की। जुबेर 4 छक्कों और 7 चौकों के साथ 75 रन बनाकर आउट हुए। विपक्षी खेमे से सोनू यादव और साई किशोर ने 3-3 विकेट चटकाए।