रणजी ट्रॉफी एलीट 2026-27: सिर्फ 2 विकेट शेष रहते झारखंड ने बचाया मैच, अंतिम दिन 5 मुकाबले ड्रॉ (रणजी ट्रॉफी एलीट 2026-27: सिर्फ 2 विकेट शेष रहते झारखंड ने बचाया मैच, अंतिम दिन 5 मुकाबले ड्रॉ)
रणजी ट्रॉफी एलीट 2026-27 में बुधवार को 5 मुकाबले ड्रॉ रहे। इस दौरान झारखंड ने सिर्फ 2 विकेट शेष रहते मैच बचाया। आइए, ड्रॉ हुए सभी पांच मुकाबलों के बारे में जानते हैं।
महाराष्ट्र बनाम झारखंड: पुणे स्थित महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ। विक्की ओस्तवाल (4 विकेट), प्रदीप दाधे (3 विकेट) और तनेय संघवी (3 विकेट) ने मिलकर झारखंड को उसकी पहली पारी में 169 रन पर समेट दिया।
इसके जवाब में महाराष्ट्र ने दिग्विजय पाटिल (148), अंकित बावने (नाबाद 169) और ऋतुराज गायकवाड़ (नाबाद 101) की शतकीय पारियों के दम पर 527/5 का स्कोर बनाया।