रणजी ट्रॉफी 2026-27 सीजन में बुधवार को 10 मुकाबलों के नतीजे निकले। बड़ौदा ने एक तरफ बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोवा को एक पारी और 135 रनों से हराया, तो गुजरात ने ओडिशा को 10 विकेट से रौंदा। वहीं, बंगाल का प्रदर्शन भी दिल्ली के खिलाफ दमदार रहा।
बड़ौदा बनाम गोवा :- रणजी ट्रॉफी के ग्रुप ए के मुकाबले में बड़ौदा ने अपनी पहली पारी 8 विकेट खोकर 472 रन बनाने के बाद घोषित की। इसके जवाब में गोवा के बल्लेबाजों ने आसानी से घुटने टेक दिए और पहली पारी में पूरी टीम सिर्फ 199 रन ही बना सकी। गोवा को फॉलोऑन खेलने के लिए मजबूर होना पड़ा और दूसरी पारी में भी टीम के बल्लेबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और पूरी टीम 138 रनों पर सिमट गई। बड़ौदा ने इस तरह मुकाबले को एक पारी और 135 रनों से अपने नाम किया।
महाराष्ट्र बनाम सर्विसेज :- ग्रुप सी के मुकाबले में महाराष्ट्र ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सर्विसेज को 127 रनों से हराया। पहली पारी में महाराष्ट्र ने 333 रन बनाए, जिसके जवाब में सर्विसेज की पूरी टीम 227 रन बनाकर ऑलआउट हुई। दूसरी पारी में महाराष्ट्र ने 141 रन बनाए, लेकिन सर्विसेज की टीम सिर्फ 120 रन बनाकर सिमट गई।