मुंबई ने तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे के दम पर चंडीगढ़ को 'फॉलोऑन' खेलने पर मजबूर कर दिया है। मुंबई ने अपनी पहली पारी में 429 रन बनाए, जिसके जवाब में चंडीगढ़ सिर्फ 78 रन पर ढेर हो गई। दूसरे दिन की समाप्ति तक चंडीगढ़ ने अपनी दूसरी पारी में पहला विकेट भी गंवा दिया है।
वानखेड़े स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने पहली पारी में 429 रन बनाए। इस टीम ने महज 1 रन पर यशस्वी जायसवाल (0) का विकेट गंवा दिया था, जिसके बाद मुशीर खान ने आयुष म्हात्रे के साथ दूसरे विकेट के लिए 76 रन जोड़कर टीम को संभाला।
म्हात्रे 8 बाउंड्री के साथ 48 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद मुशीर ने कप्तान सिद्धेश लाड के साथ तीसरे विकेट के लिए 65 रन जोड़कर टीम को 142 रन तक पहुंचा दिया। मुशीर 65 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी इस पारी में 4 चौके आए, जबकि कप्तान सिद्धेश ने 86 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।