भारत के पूर्व क्रिकेटर और हेड कोच रह चुके रवि शास्त्री ने भारत और इंग्लैंड की संयुक्त ऑलटाइम इलेवन का चुनाव किया है। शास्त्री ने अपनी इस टीम में एमएस धोनी को कप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
शास्त्री ने 'स्काई स्पोर्ट्स' के साथ बात करते हुए भारत-इंग्लैंड वनडे मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले ग्यारह खिलाड़ियों का चुनाव किया। उन्होंने अपनी टीम में बतौर सलामी बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा को जगह दी है। सचिन का रिकॉर्ड इंग्लैंड के खिलाफ दमदार रहा। वहीं, हाल ही में खत्म हुए वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में रोहित ने लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ 138 रनों की लाजवाब पारी खेली थी।
हालांकि, रवि शास्त्री ने नंबर तीन की पोजीशन के लिए विराट कोहली के ऊपर जोस बटलर को तरजीह दी है। कोहली को भारत के पूर्व क्रिकेटर ने चौथे नंबर पर रखा है। बाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज युवराज सिंह को शास्त्री ने नंबर पांच पर जगह दी है। युवराज का रिकॉर्ड इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए शानदार रहा। रवि शास्त्री ने अपनी टीम में दो ऑलराउंडर को रखा है। उन्होंने भारत को पहले विश्व कप दिलाने वाले कप्तान कपिल देव के साथ-साथ बेन स्टोक्स को ऑलटाइम इलेवन में शामिल किया है।