T20 World Cup: भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार को टी20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई के वानखड़े स्टेडियम में खेला जाना है। इस अहम मैच को लेकर पूरे देश में क्रिकेट प्रेमियों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले चुके ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की बहन नैना जडेजा को उम्मीद है कि टीम इंडिया एक बार फिर विश्व कप खिताब अपने नाम करेगी।
नैना जडेजा ने आईएएनएस से कहा, "भारतीय टीम इस समय काफी अच्छी फॉर्म में है। टीम एक बार फिर टी20 वर्ल्ड कप जीतकर देश का नाम रोशन करेगी। पूरे देश की तरह वे भी भारत की जीत के लिए प्रार्थना कर रही हैं।"
वहीं, क्रिकेट कोच सुखविंदर सिंह बावा ने भारत-इंग्लैंड के बीच इस सेमीफाइनल मैच को लेकर कहा, "गुरुवार को हम एक अच्छा मुकाबला देखेंगे, लेकिन जैसे ही इंडियन टीम सही समय पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी, मुझे उम्मीद है कि इंडिया मैच जीतेगा। मैं चाहता हूं कि सेमीफाइनल मैच खेलने के लिए वही टीम कॉम्बिनेशन हो।