आईपीएल फाइनल 2026 को लेकर जहां एक ओर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खिताबी मुकाबले को लेकर फैंस में जबरदस्त जोश है, वहीं दूसरी ओर शहर में एक खास सामुदायिक वॉल म्यूरल '11 हार्ट्स' लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।
स्थानीय कलाकारों द्वारा तैयार किया गया यह म्यूरल सिर्फ एक कलाकृति नहीं, बल्कि बेंगलुरु के हर उस प्रशंसक की भावनाओं का प्रतीक है, जिसने पिछले 18 वर्षों तक 'ई साला कप नमदे' के सपने को दिल से जिया है। कलाकारों के मुताबिक यह म्यूरल उन सभी प्रशंसकों को समर्पित है, जिन्होंने वर्षों तक टीम का साथ दिया, जीत-हार में उसके साथ खड़े रहे और खासकर उन 11 लोगों की याद में बनाया गया है, जिन्होंने पिछले वर्ष हुई भगदड़ में अपनी जान गंवा दी थी।
फाइनल मुकाबले को लेकर बड़ी संख्या में लोग इस म्यूरल स्थल पर पहुंच रहे हैं। यहां लोग पिछले साल की दुखद घटना में जान गंवाने वाले 11 प्रशंसकों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं और साथ ही आरसीबी के लिए अपनी शुभकामनाएं भी लिख रहे हैं।