आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच रविवार को खेला जाएगा। खिताबी मुकाबले की मेजबानी अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम करेगा। आइए आपको उन पांच खिलाड़ियों के नाम बताते हैं, जो अपने दमदार प्रदर्शन से फाइनल मैच का रुख तय कर सकते हैं।
विराट कोहली: आईपीएल 2026 के खिताबी मुकाबले में विराट कोहली आरसीबी के सबसे अहम खिलाड़ी होंगे। कोहली बड़े मुकाबलों के प्लेयर हैं और यह बात वह समय-समय पर अपने शानदार प्रदर्शन से साबित भी कर चुके हैं। पहले क्वालीफायर में भी विराट अच्छी लय में दिखाई दिए थे और उन्होंने महज 25 गेंदों में 43 रनों की शानदार पारी खेली थी। कोहली 15 मुकाबलों में 164 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 600 रन बना चुके हैं।
रजत पाटीदार: आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं। रजत इस समय कमाल की फॉर्म में हैं और उन्होंने पहले क्वालीफायर में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 33 गेंदों में 93 रनों की आतिशी पारी खेली थी। रजत पारी को बुनने के साथ अंत के ओवरों में आक्रामक बल्लेबाजी से मैच का रुख पलटने का दमखम रखते हैं।