Mumbai: IPL 2026 - Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders (Image Source: IANS)
Kolkata Knight Riders: आईपीएल 2026 में मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस (एमआई) के लिए राहत भरी खबर आई है। टीम के नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं और आरआर के खिलाफ एमआई की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे।
मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे ने हार्दिक पांड्या के स्वास्थ्य को लेकर बड़ा अपडेट दिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए कोच ने बताया, "हार्दिक पांड्या मंगलवार को होने वाले मुकाबले के लिए उपलब्ध रहेंगे। वह चोटिल नहीं थे, बल्कि उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। वह अब पूरी तरह से फिट और स्वस्थ हैं।"
हार्दिक का फिट होना एमआई के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस को हार्दिक की कमी गेंदबाजी में साफतौर पर खली थी।