ऋचा घोष ने भारतीय टीम की तरफ से पांचवां सबसे तेज अर्धशतक लगाया (Image Source: IANS)
भारत और इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीमों के बीच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान पर खेले जा रहे टेस्ट मैच में भारतीय टीम की विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। घोष टेस्ट क्रिकेट में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तरफ से पांचवी सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं।
ऋचा घोष ने रविवार को भारतीय टीम की दूसरी पारी के दौरान शानदार अर्धशतक लगाया। ऋचा घोष 52 गेंदों पर 8 चौके की मदद से 50 रन बनाकर नाबाद रहीं।
घोष का ये अर्धशतक भारतीय महिला टीम की तरफ से लगाया पांचवां सबसे तेज अर्धशतक है। ऋचा ने अपना ही पुराना रिकॉर्ड बेहतर किया है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ 2024 में चेन्नई में 54 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था।