ऋचा घोष की विस्फोटक पारी बेकार, वॉर्म-अप मैच में इंग्लैंड ने भारतीय महिला टीम को 5 रन से हराया (Image Source: IANS)
टी20 विश्व कप 2026 से पहले इंग्लैंड महिला टीम के खिलाफ खेले गए वॉर्म-अप मुकाबले में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा है। इंग्लैंड ने भारत को जीत के लिए 172 रन का लक्ष्य दिया था। भारतीय टीम विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष की विस्फोटक 68 रनों की पारी के बावजूद 5 रन से हार गई।
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। इंग्लैंड ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 171 रन बनाए थे। इंग्लैंड के लिए एमी जोंस ने 45 गेंदों पर 8 चौकों की मदद से 64 और नट सेवियर ब्रंट ने 45 गेंदों पर 57 रन की पारी खेली। डानी गिब्सन ने 12 गेंदों पर 4 चौकों और 1 छक्के की मदद से नाबाद 30 रन बनाए थे।
भारत की तरफ से श्रेयांका पाटिल को 2, जबकि शेफाली वर्मा, रेणुका सिंह, श्री कारणी और राधा यादव को 1-1 विकेट मिला।