रिचर्ड नगारवा को पहली बार मिली जिम्बाब्वे की टेस्ट कमान (Image Source: IANS)
बांग्लादेश के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के लिए तेज गेंदबाज रिचर्ड नगारवा को पहली बार जिम्बाब्वे टेस्ट क्रिकेट टीम की कमान सौंपी गई है। नगारवा 28 जून से हरारे स्पोर्ट्स क्लब में बांग्लादेश के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में बतौर कप्तान नजर आएंगे।
जिम्बाब्वे क्रिकेट ने मंगलवार को बांग्लादेश के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के लिए 15-सदस्यीय टीम का ऐलान किया, जिसमें ब्रायन बेनेट, तनाका चिवंगा, ब्लेसिंग मुजारबानी, ब्रेंडन टेलर और ग्रीम क्रीमर को शामिल किया गया है।
रिचर्ड नगारवा ने मई 2021 में टेस्ट डेब्यू किया था। इस फॉर्मेट में 28 वर्षीय गेंदबाज ने कुल 11 टेस्ट मैच खेले, जिसमें 38.56 की औसत के साथ 25 विकेट निकाले। इसके अलावा, नगारवा 55 टेस्ट में 70 विकेट, जबकि 93 टी20 मुकाबलों में 114 विकेट हासिल कर चुके हैं।