Kolkata Knight Riders: मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के दूसरे मुकाबले में तूफानी अर्धशतक लगाया। रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के विरुद्ध रोहित ने 38 गेंदों में 6 छक्कों और इतने ही चौकों की मदद से 78 रन बनाए। यह आईपीएल में रोहित का 50वां अर्धशतक रहा।
रोहित शर्मा आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में चौथे स्थान पर हैं। इस लिस्ट में विराट कोहली 72 अर्धशतकों के साथ शीर्ष पर हैं, जबकि डेविड वॉर्नर (66) इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। शिखर धवन (53) तीसरे और केएल राहुल (45) पांचवें स्थान पर मौजूद हैं।
इस मुकाबले में रोहित शर्मा ने 23 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। इससे पहले रोहित साल 2015 में चेन्नई सुपर किंग्स के विरुद्ध इतनी ही गेंदों पर अर्धशतक लगा चुके हैं।