सचिन, गांगुली, सिंधु और विजेंदर सिंह ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामना (सचिन, गांगुली, सिंधु और विजेंदर सिंह ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामना )
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं। खेल जगत की शीर्ष हस्तियों ने प्रधानमंत्री को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है और उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की है।
पूर्व क्रिकेटर और भारत रत्न सचिन तेंदुलकर ने एक्स पर लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। देश के लिए आपका बिना थके समर्पण हम सभी को प्रेरणा देता है। आपकी लंबी उम्र, अच्छी सेहत और खुशी के लिए प्रार्थना करता हूं, क्योंकि आप भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं।"
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा, "मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 76वें जन्मदिन पर बहुत बधाई देता हूं। ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य दे। वे देश के बेहतरीन नेता रहे हैं। उनके लंबे जीवन और सफलता की कामना करता हूं।"