बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में आपा खो बैठे थे सलमान आगा, ICC ने लगाई फटकार (Image Source: IANS)
पाकिस्तानी बल्लेबाज सलमान आगा को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दौरान आईसीसी की आचार संहिता के लेवल-1 का उल्लंघन करने के लिए आईसीसी ने आधिकारिक तौर पर फटकारा है।
यह घटना मंगलवार को पाकिस्तान की दूसरी पार के 82वें ओवर में हुई, जब सलमान आउट होने के बाद पवेलियन लौट रहे थे, तो उन्होंने अपने बल्ले को एक विज्ञापन बोर्ड पर मार बैठे।
आईसीसी के अनुसार, सलमान ने 'खिलाड़ियों और खिलाड़ी सहयोगी कर्मियों के लिए आईसीसी की आचार संहिता' के अनुच्छेद 2.2 का उल्लंघन किया, जो किसी अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान क्रिकेट उपकरणों या कपड़ों, मैदान के उपकरणों या फिक्स्चर और फिटिंग का दुरुपयोग करने से संबंधित है।