वैभव सूर्यवंशी के लिए सैमसन को अपनी जगह छोड़नी पड़ सकती है, टीम इंडिया की नजर दूसरी जीत पर (वैभव सूर्यवंशी के लिए सैमसन को अपनी जगह छोड़नी पड़ सकती है, टीम इंडिया की नजर दूसरी जीत पर)
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार को भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे से उसी हेगले ओवल के मैदान पर खेला जाएगा, जहां पहले टी20 में रनों की बारिश के बीच भारतीय टीम ने 4 विकेट से जीत हासिल की थी। वैभव सूर्यवंशी इस मैच का हिस्सा हो सकते हैं।
वैभव सूर्यवंशी लंबे समय से बेंच पर हैं और प्लेइंग इलेवन में मौका मिलने का इंतजार कर रहे हैं। वेस्टइंडीज सीरीज के पांचों मैचों से बाहर रहे वैभव को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 में भी मौका नहीं मिला था। ईशान किशन की इंजरी ने कहीं न कहीं वैभव की प्लेइंग इलेवन में वापसी का रास्ता तैयार कर दिया है।