संजू सैमसन भारतीय क्रिकेट के मौजूदा दौर के सर्वाधिक लोकप्रिय नाम हैं। सैमसन ने अपनी दमदार बल्लेबाजी से न सिर्फ भारत में बल्कि पूरी दुनिया में अपना बड़ा फैन बेस बनाया है जिसकी हालिया झलक हमें न्यूजीलैंड दौर पर टी20 सीरीज के दौरान मिली।
बुधवार को 32 साल के हो रहे विकेटकीपर बल्लेबाज सैमसन का करियर बेहद उतार-चढ़ाव भरा रहा है। उन्होंने मौजूदा सफलता और लोकप्रिया के लिए संघर्ष का एक लंबा दौर देखा है।
सैमसन का जन्म 11 नवंबर, 1994 को, पुल्लुविला, विझिंजम, त्रिवेंद्रम (अब तिरुवनंतपुरम) में हुआ था। उनके जीवन के शुरुआती कुछ वर्ष दिल्ली में बीते। दिल्ली में ही उन्होंने क्रिकेट को समझा और सीखा। सैमसन बचपन से ही बेहद प्रतिभाशाली थे। उनकी टाइमिंग और शॉट्स ने उनके पिता को बेहद प्रभावित किया और उन्हें अपने बेटे में एक बड़ा क्रिकेटर दिखा। सैमसन के पिता ने दिल्ली छोड़कर केरल का रुख किया।