दांबुला में भारत-ए और श्रीलंका-ए के खिलाड़ियों के बीच धक्का-मुक्की, एसएलसी ने कार्रवाई की: रिपोर्ट (Image Source: IANS)
श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने दांबुला में इंडिया 'ए' और श्रीलंका 'ए' के बीच ट्राई-सीरीज के तनावपूर्ण मैच में शामिल खिलाड़ियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। रिपोर्ट के मुताबिक, मैच रेफरी प्रदीप जयप्रकाश ने इस विवादित मुकाबले के बाद कार्रवाई की है।
उल्लेखनीय है कि रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दोनों टीमों का स्कोर 265-265 से बराबर रहने के बाद खेल सुपर ओवर में पहुंचा, जहां श्रीलंका 'ए' ने जीत हासिल की, लेकिन मुकाबला खत्म होने के बाद भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका 'ए' के विशन हलमबेज के बीच तीखी बहस हुई और मामला धक्का-मुक्की तक पहुंच गया।
'क्रिकबज' के अनुसार, श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज और मैच रेफरी जयप्रकाश की तरफ से लगाए गए प्रतिबंधों में विशेन हलंबागे मुख्य रूप से शामिल हैं।