नामीबिया ने शनिवार को नामिबिया क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए वनडे सीरीज के दूसरे मैच में आयरलैंड के खिलाफ 31 रन से जीत हासिल की। इसी के साथ मेजबान देश ने 5 मुकाबलों की सीरीज में 1-1 से बराबरी हासिल कर ली है। बल्ले से 156 रन की नाबाद पारी और गेंद से 2 विकेट हासिल करने वाले नामीबियाई कप्तान गेरहार्ड इरास्मस को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।
आयरलैंड ने सीरीज का पहला मैच 55 रन से अपने नाम किया था। दोनों देशों के बीच वनडे इतिहास में अब तक सिर्फ 2 ही मैच खेले गए हैं। दोनों मैच इसी सीरीज में खेले गए हैं। ऐसे में नामीबिया ने इस टीम के विरुद्ध वनडे इतिहास में पहली जीत दर्ज की है। अब सीरीज के अगले मैच 27 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को आयोजित होंगे।
टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी नामीबियाई टीम ने निर्धारित ओवरों में 6 विकेट खोकर 321 रन बनाए। मेजबानों ने महज 4 के स्कोर पर लॉरेन स्टीनकैम्प (0) का विकेट गंवा दिया था। इसके बाद माइकल वैन लिंगेन ने जान फ्रिलिंक के साथ दूसरे विकेट के लिए 45 रन जोड़े।