दूसरा वनडे: गुरनूर बरार की घातक गेंदबाजी, 134 रन पर सिमटी न्यूजीलैंड (दूसरा वनडे: गुरनूर बरार की घातक गेंदबाजी, 134 रन पर सिमटी न्यूजीलैंड )
भारत ने हेनरी स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे वनडे में गुरनूर बरार की घातक गेंदबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड को 134 रन पर समेट दिया है।
टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही। 23 के स्कोर तक टीम ने अपने शीर्ष के तीनों बल्लेबाज विल यंग (6), टिम सिफर्ट (0) और हेनरी निकोलस (11) का विकेट गंवा दिया। 53 के स्कोर पर चौथे विकेट के रूप में टॉम लैथम (7) भी आउट हो गए। ग्लेन फिलिप्स भी खाता नहीं खोल सके।
53 रन पर 5 विकेट गंवा चुकी न्यूजीलैंड को डेरिल मिचेल और मिशेल सेंटनर ने संभाला। दोनों ने छठे विकेट के लिए 59 रन की साझेदारी की। डेरिल मिचेल ने अर्धशतक लगाया। मिचेल ने 104 गेंदों पर 5 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 55 रन की पारी खेली।