Belfast: Second T20 - India vs Ireland (Image Source: IANS)
Second T20: आयरलैंड ने भारत के सामने टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में जीत के लिए 155 रन का टारगेट रखा है। सीरीज का पहला मैच गंवाने के बाद अब भारतीय टीम इस अंतिम मैच को जीतकर सीरीज 1-1 से बराबरी पर खत्म करना चाहेगी।
भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में रविवार को टॉस जीतकर मेजबान टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। टिम टेक्टर और रॉस अडायर ने पहले विकेट के लिए 11 गेंदों में 17 रन की साझेदारी की। टेक्टर 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि एडेर ने 7 गेंदों में 2 छक्कों और 1 चौके के साथ 16 रन जुटाए।
हेरी टेक्टर ने कप्तान लोर्कन टकर के साथ तीसरे विकेट के लिए 27 रन जोड़े। लॉरेन टकर 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद हेरी टेक्टर ने बेंजामिन कैलिट्ज के साथ चौथे विकेट के लिए 43 गेंदों में 65 रन जुटाकर टीम को संभाला।