दूसरा टी20: फ्रेया केंप का ऑलराउंडर प्रदर्शन, भारत के खिलाफ इंग्लैंड की 1-1 से बराबरी (Image Source: IANS)
इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम ने शनिवार को भारत के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में 26 रन से जीत दर्ज की। इसी के साथ मेजबान टीम ने तीन मुकाबलों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। ऑलराउंडर प्रदर्शन के लिए फ्रेया केंप को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।
काउंटी ग्राउंड पर खेले गए इस मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लिश टीम ने 5 विकेट खोकर 168 रन बनाए। सोफिया डंकले ने डैनी व्याट-हॉज के साथ पहले विकेट के लिए 21 रन की साझेदारी की।
सोफिया डंकले ने 14 गेंदों में 1 छक्के के साथ 10 रन बनाए। इसके बाद डैनी ने एमी जोंस के साथ दूसरे विकेट के लिए 36 रन जोड़े। डैनी ने टीम के खाते में 25 गेंदों में 29 रन का योगदान दिया।