भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जा रहा है। भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। इस मैच से वैभव सूर्यवंशी अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज कर रहे हैं।
टॉस जीतने के बाद श्रेयस अय्यर ने कहा, "हम फिर से पहले बल्लेबाजी करेंगे। हमने एक बदलाव किया है। वैभव को संजू सैमसन की जगह टीम में मौका दिया गया है। आपने उसे पिछले कुछ महीनों में देखा है, और जिस तरह से वह बैटिंग कर रहा है, मुझे लगता है कि वह पूरी तरह से स्क्वाड में रहने का हकदार है। वह ऐसा इंसान है जो बिल्कुल भी दबाव नहीं लेता। उसे अच्छी तरह पता है कि आने वाले मैचों में क्या होने वाला है। वह नेट्स में गेंदबाजों का सामना करता है। उससे पता चलता है कि वह किस तरह का खिलाड़ी है। भारतीय प्रतिभाओं को देखकर अच्छा लगता है।"
इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने कहा, "हम भी बल्लेबाजी करते। टीम चयन से खुश हूं। जॉफ टीम में वापस आ रहे हैं। वह हमारे लिए मजबूत खिलाड़ी हैं। टंग ने कमाल कर दिया है। वे दोनों बहुत स्किलफुल गेंदबाज हैं और उनकी स्लोअर गेंद बहुत अच्छी हैं। यॉर्कर भी अच्छी तरह से डाल सकते हैं। हमने वैभव पर थोड़ा होमवर्क किया है।"