दूसरा टी20: जिम्बाब्वे की फ्लॉप बल्लेबाजी, भारत के सामने सिर्फ 103 रन का टारगेट (दूसरा टी20: जिम्बाब्वे की फ्लॉप बल्लेबाजी, भारत के सामने सिर्फ 103 रन का टारगेट)
भारत की कसी हुई गेंदबाजी के सामने मेहमान जिम्बाब्वे शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में जारी दूसरे टी20 मैच में 102/8 का स्कोर ही बना सकी। इस पारी में निकी प्रसाद (7 रन पर 2 विकेट) ने खासा प्रभावित किया।
रायुपर में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की शुरुआत बेहद धीमी रही। केलिस नधलोवु और बिलव्ड बिजा के रूप में सलामी जोड़ी 3.3 ओवरों में सिर्फ 10 रन जुटा सकी थी। नंदनी शर्मा ने नधलोवु को बोल्ड किया, जो 11 गेंदों में अपना खाता तक नहीं खोल सकीं।
इसके बाद बिजा ने चिपो मुगेरी-तिरिपानो के साथ दूसरे विकेट के लिए 16 गेंदों में 10 रन जुटाए। बिजा ने 13 गेंदों में 7 रन बनाए। इसके बाद मेहमान टीम ने 8.1 ओवरों में 30 के स्कोर तक शार्न मेयर्स (9) के रूप में अपना तीसरा विकेट भी गंवा दिया।