AFG vs ZIM 2nd Test: जिम्बाब्वे ने अफगानिस्तान के खिलाफ शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में जारी टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में संभली हुई शुरुआत की है। इस टीम ने पहले दिन की समाप्ति तक 82 ओवरों का सामना किया और 5 विकेट खोकर 250 रन बना लिए हैं।
शारजाह में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम को इनोसेंट काइया और बेन करेन की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए 98 रन जोड़े।
बेन करेन 77 गेंदों में 1 छक्के और 4 चौकों के साथ 44 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद काइया ने ब्रेंडन टेलर के साथ दूसरे विकेट के लिए 102 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 200 के स्कोर तक पहुंचाया। इनोसेंट काइया 12 बाउंड्री के साथ 96 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद टीम ने कप्तान ब्रायन बेनेट (0) और वेस्ली मधेवेरे (3) के विकेट तेजी से गंवाए और 212 के स्कोर तक टीम को चौथा झटका भी लग गया।