दूसरा टेस्ट: न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन घोषित, कॉक्स-बेकर को डेब्यू का मौका (Image Source: IANS)
न्यूजीलैंड के खिलाफ 17 जून से लंदन में शुरू होने जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड ने सोमवार को प्लेइंग इलेवन घोषित कर दी, जिसमें बल्लेबाज जॉर्डन कॉक्स और तेज गेंदबाज सोनी बेकर को डेब्यू का मौका मिला है।
काउंटी चैंपियनशिप में एसेक्स के लिए दोहरा शतक लगाने के बाद 23 वर्षीय कॉक्स इंग्लिश टीम में शामिल हुए हैं। इससे पहले साल 2024 में न्यूजीलैंड में प्रैक्टिस के दौरान अंगूठे में चोट लगने के कारण उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिल पाया था। 12 फर्स्ट-क्लास मैच खेलने वाले बेकर ऑस्ट्रेलिया में 'लायंस' के लिए खेल चुके हैं।
इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच को 115 रन से अपने नाम किया था। इसके बावजूद मेजबान टीम ने अपने खेमे में चार बदलाव किए हैं।