BAN vs PAK 2nd Test: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच दूसरे टेस्ट का आगाज शनिवार से सिलहट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में हुआ। लिटन दास के शतक के बावजूद बांग्लादेश की पहली पारी 278 रन पर सिमट गई। पहले दिन के खेल की समाप्ति के समय पाकिस्तान ने बिना कोई विकेट गंवाए 21 रन बना लिए थे।
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। बांग्लादेश की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने शून्य के स्कोर पर अपना पहला विकेट महमदुल हसन जॉय के रूप में खो दिया। इसके बाद विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे। बल्लेबाज अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में असफल हो रहे थे।
116 रन के स्कोर पर 6 विकेट गंवा चुकी बांग्लादेश को छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास ने संभाला। दास ने वनडे के अंदाज में बेहतरीन शतक लगाते हुए टीम का स्कोर 278 तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।