जल्द ही मिलते हैं, रियान पराग ने कंधे के सफल ऑपरेशन की दी जानकारी (Image Source: IANS)
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग के कंधे की सफल सर्जरी हुई है। पराग लगभग 2 साल से कंधे की इंजरी से परेशान चल रहे थे।
रियान पराग ने इंस्टाग्राम पर कंधे की सफल इंजरी की जानकारी दी है। पराग ने सर्जरी के बाद की एक तस्वीर भी साझा की है।
इंस्टाग्राम पर पराग ने लिखा, "आखिरकार कंधे की जीत हुई। जो लोग पूछ रहे थे, उन्हें बता दूं कि सर्जरी हो गई है और सब ठीक रहा। पिछले दो सालों ने मेरी ऐसी परीक्षा ली जिसकी मैंने कभी उम्मीद नहीं की थी। कुछ दिन अच्छे रहे, कुछ निराशाजनक, और कुछ दिन ऐसे भी थे जब सिर्फ एक मैच पूरा करना ही बड़ी चुनौती थी। लेकिन मैं इसे किसी और तरह से नहीं चाहता था। अब एक अलग चुनौती है - ठीक होना, रिहैब और सब्र रखना। मैं जल्द ही वही काम करूंगा जो मुझे पसंद है। जल्द ही मिलते हैं।"