टी20 विश्व कप में मुझे और शेफाली को बड़ी भूमिका निभानी है: स्मृति मंधाना (Image Source: IANS)
आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 का आयोजन इंग्लैंड में 12 जून से होना है। विश्व कप से पहले भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड में इंग्लैंड टीम के खिलाफ 3 टी20 मैचों की सीरीज खेली। इस सीरीज को विश्व कप से पहले दोनों ही टीमों के लिए अभ्यास के तौर पर देखा जा रहा था। भारतीय टीम को निराशा हाथ लगी है। सीरीज का पहला मैच जीतने के बावजूद आखिरी 2 मैच गंवाकर टीम इंडिया 2-1 से सीरीज हार गई।
हार से निराश भारतीय टीम की उपकप्तान और सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने कहा है कि विश्व कप में उनका और शेफाली वर्मा की भूमिका काफी अहम होगी।
मंधाना ने तीसरे टी20 ते बाद कहा, "इंग्लैंड में सीरीज खेलना, जहा हमें विश्व कप खेलना है, तैयारियों के हिसाब से बहुत अच्छा है। लेकिन पीछे मुड़कर देखती हूं, तो मुझे और शेफाली वर्मा दोनों को आगे बहुत बड़ा रोल निभाना है।"