टी20 फॉर्मेट की कप्तानी के लिए शेफाली, जेमिमा बेहतर विकल्प: मिताली राज (Image Source: IANS)
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज ने शुक्रवार को कहा है कि शेफाली वर्मा और जेमिमा रोड्रिग्स को टी20 फॉर्मेट में बतौर कप्तान हरमनप्रीत कौर की जगह लेने के लिए तैयार हैं।
मिताली ने भारतीय महिला टी20 कप्तान के रूप में शेफाली वर्मा और जेमिमा रोड्रिग्स के नाम का समर्थन किया।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक फैन ने मौजूदा भारतीय उपकप्तान स्मृति मंधाना के बजाय शेफाली को कप्तान के तौर पर सपोर्ट करने पर सवाल उठाया था। इसके जवाब में मिताली ने कहा कि उन्होंने टी20 फॉर्मेट में टीम के भविष्य को देखते हुए शेफाली का नाम लिया था।