Pakistan ODI Tri-Series: पाकिस्तान और इंग्लैंड के खिलाफ आगामी 'वनडे ट्राई-सीरीज' से पहले श्रीलंकाई टीम को झटका लगा है। इस टीम के स्टार ओपनिंग बल्लेबाज पाथुम निसांका सीरीज से बाहर हो गए हैं।
निसांका हाल ही में चोटों से जूझ रहे हैं। उन्हें ट्राई-सीरीज के लिए टीम में शामिल तो किया गया था, लेकिन यह उनकी फिटनेस पर निर्भर था। पिछले महीने इंग्लैंड के खिलाफ व्हाइट-बॉल दौरे के बाद उन्हें हैमस्ट्रिंग (जांघ की मांसपेशी) में चोट लग गई थी।
'डेली मिरर' की रिपोर्ट के अनुसार, इस बल्लेबाज को अभी तक मैदान पर वापसी के लिए मेडिकल क्लीयरेंस नहीं मिल सका है। उनकी रिकवरी अभी उस स्तर तक नहीं पहुंची है कि वे फिर से खेलना शुरू कर सकें, इसलिए वे रविवार से रावलपिंडी में शुरू होने वाली ट्राई-सीरीज से बाहर हो गए हैं। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि निसांका की जगह लाहिरू उदारा को टीम में शामिल किया गया है।