इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से पहले भारतीय महिला टीम को झटका, प्रतीका बाहर, पुनिया को मौका (Image Source: IANS)
भारतीय महिला क्रिकेट टीम और इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच 10 जुलाई से लॉर्ड्स में एकमात्र टेस्ट (चार दिवसीय) खेला जाना है। मुकाबले से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। शीर्ष क्रम की बल्लेबाज प्रतीका रावल इस मैच से बाहर हो गई हैं। उनकी जगह प्रिया पुनिया को शामिल किया गया है।
प्रतीका रावल को पिछले सप्ताह टॉन्टन में इंग्लैंड ए के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के दौरान क्षेत्ररक्षण करते समय चोट लगी थी। चोटिल होने के बाद वह बल्लेबाजी के लिए नहीं आई थीं।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मुख्य कोच अमोल मजूमदार ने रावल की इंजरी पर कहा, "उनके घुटने में कट लगा है जिसकी वजह से कुछ टांके लगे हैं। रावल की जगह पुनिया को टीम में शामिल किया गया है।"