Justin Greaves भारत के खिलाफ दूसरे मैच से बाहर (IND vs WI: Justin Greaves काफ इंजरी के चलते भारत के खिलाफ दूसरे मैच से बाहर)
IND vs WI: भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के बीच वेस्टइंडीज को बड़ा झटका लगा है। टीम के ऑलराउंडर जस्टिन ग्रीव्स दूसरे वनडे से बाहर हो गए हैं। क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) ने मंगलवार को बताया कि तिरुवनंतपुरम में सीरीज के पहले मैच में शतक लगाने के दौरान ग्रीव्स को काफ इंजरी (पिंडली में चोट) हो गई थी।
जस्टिन ग्रीव्स ने भारत के विरुद्ध वनडे सीरीज के पहले मैच में 101 रन की पारी खेली थी, लेकिन टीम 296 रनों के लक्ष्य का बचाव नहीं कर सकी और भारत ने 8 विकेट शेष रहते मैच अपने नाम कर लिया।
क्रिकेट वेस्टइंडीज ने कहा, "जस्टिन ग्रीव्स काफ इंजरी के कारण भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मैच से बाहर हो गए हैं। ग्रीव्स को सीरीज के पहले मैच में बल्लेबाजी के दौरान यह चोट लगी थी।"