भारत को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। पूर्व भारतीय बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर सवाल उठाए हैं।
कैफ ने कहा, "मैंने अय्यर की कप्तानी में भी कुछ कमियां देखी हैं, खासकर उनके गेंदबाजी चेंज और इस फैसले में कि किस गेंदबाज को किस स्टेज पर गेंदबाजी करनी चाहिए। मैं सिर्फ एक हार की बात नहीं कर रहा हूं। यह एक बार-बार होने वाला पैटर्न है। टीमें रेगुलर तौर पर हमारे खिलाफ 200, 225 और यहां तक कि 250 रन बना रही हैं।"
उन्होंने कहा, "अय्यर गेंदबाजी में जो बदलाव करते हैं, उसमें एक समान पैटर्न है, खासकर तब जब स्पेशलिस्ट गेंदबाजों को मैनेज करने की बात आती है। उन्हें गेंदबाजों को मैनेज करना सीखना होगा। अर्शदीप डेथ ओवरों में भारत के स्पेशलिस्ट लेफ्ट-आर्म विकल्प हैं, जबकि भुवनेश्वर के पास नई गेंद और आखिरी ओवर दोनों संभालने का अनुभव है। अय्यर को उनके ओवर उन स्टेज के लिए बचाकर रखने चाहिए जब बैट्समैन अटैक करने की सोच रहे हों। आप आम तौर पर अपने मेन बॉलर्स को 17वें और 19वें ओवर के लिए बचाकर रखना चाहते हैं। टी20 क्रिकेट में यह एक बेसिक फॉर्मूला है।"