श्री चरणी का टी20 विश्व कप में डेब्यू करते हुए शानदार प्रदर्शन, इन दो गेंदबाजों के क्लब में शामिल हु (Image Source: IANS)
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने सफर का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ किया है। भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराया। पाकिस्तान पर भारत की दमदार जीत में टी20 विश्व कप में अपना पहला मैच खेल रहीं बाएं हाथ की स्पिनर श्री चरणी का अहम योगदान रहा।
चरणी ने अपनी शानदार गेंदबाजी से पाकिस्तानी बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। चरणी ने 4 ओवर में 21 रन देकर 3 लिए। उनकी इस गेंदबाजी ने पाकिस्तान को 106 रन पर समेटने और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
विश्व कप में डेब्यू करते हुए किसी भारतीय गेंदबाज का यह दूसरा श्रेष्ठ प्रदर्शन है। पूर्व में डायना डेविड ने 2010 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 27 रन देकर 4 विकेट लिए। डी हेमलता ने 2018 में 26 रन देकर 3 विकेट लिए थे।