सिकंदर रजा अंतरराष्ट्रीय टी20 में शतक लगाने वाले पूर्णकालिक देशों के सबसे उम्रदराज बल्लेबाज बने (सिकंदर रजा अंतरराष्ट्रीय टी20 में शतक लगाने वाले पूर्णकालिक देशों के सबसे उम्रदराज बल्लेबाज बने)
जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने अंतरराष्ट्रीय टी20 में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। रजा अंतरराष्ट्रीय टी20 में शतक लगाने वाले पूर्णकालिक देशों (टेस्ट खेलने वाले) के सबसे उम्रदराज बल्लेबाज बन गए हैं। रजा ने यह उपलब्धि गुरुवार को शारजाह में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए टी20 मैच में हासिल की।
सिकंदर रजा ने 56 गेंदों पर 9 छक्कों और 5 चौकों की मदद से नाबाद 106 रन की पारी खेली। रजा का ये शतक 40 साल 188 दिन में आया और वे अंतरराष्ट्रीय टी20 में पूर्णकालिक सदस्य देशों में शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए।
पूर्व का रिकॉर्ड भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के नाम था। रोहित ने 36 साल 262 दिन की उम्र में 17 जनवरी 2024 को अफगानिस्तान के खिलाफ ही बेंगलुरु में नाबाद 121 रन की पारी खेली थी।