साउथ अफ्रीका ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तीसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 176 रनों से हराया। केप टाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर साउथ अफ्रीका की जीत के नायक गेंद से साइमन हार्मर रहे, जिन्होंने मुकाबले में कुल 10 विकेट अपने नाम किए।
साउथ अफ्रीका से मिले 170 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम दूसरी पारी में 111 रन बनाकर ऑलआउट हुई। ऑस्ट्रेलिया के चार बल्लेबाज बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। वहीं, 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सके। हार्मर ने पहली पारी में 4 विकेट निकाले, जबकि दूसरी इनिंग में वह ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के लिए अबूझ पहेली साबित हुए और उन्होंने 21.1 ओवर में 16 रन देकर 6 विकेट निकाले।
साइमन हार्मर केप टाउन के इस मैदान पर एक टेस्ट में दोनों पारियों को मिलाकर कुल 10 विकेट लेने वाले साउथ अफ्रीका के पहले स्पिन गेंदबाज बन गए हैं। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक टेस्ट में 10 विकेट चटकाने वाले साउथ अफ्रीका के महज तीसरे स्पिनर बने हैं। उनसे पहले यह कारनामा ह्यूग टेफील्ड और चार्ली लेवेलिन ही कर सके हैं। टेफील्ड ने 1952 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए टेस्ट में 165 रन देकर कुल 13 विकेट चटकाए थे। वहीं, चार्ली ने 1902 में 116 रन देकर 10 विकेट निकाले थे।