एसएलसी ने नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट्स घोषित किए, 46 खिलाड़ी शामिल (Image Source: IANS)
श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने 2026-27 सीजन के लिए नेशनल प्लेयर कॉन्ट्रैक्ट्स की घोषणा कर दी है, जिसमें 46 खिलाड़ी शामिल हैं। ये कॉन्ट्रैक्ट्स 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक लागू रहेंगे, जिसमें ए1, ए2, बी1, बी2, सी1 और सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट्स शामिल हैं।
'एसएलसी' के अनुसार, यह वर्गीकरण प्रदर्शन, निरंतरता, फिटनेस स्तर, भविष्य की संभावनाओं और सभी फॉर्मेट में श्रीलंका की नेशनल टीमों की रणनीतिक जरूरतों के आधार पर तय किया गया है।
कुसल मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा, दिनेश चांदीमल, वानिंदु हसरंगा, पथुम निसांका, चरित असलंका, कामिंदु मेंडिस और महेश दीक्षाना जैसे प्रमुख खिलाड़ियों को कॉन्ट्रैक्ट्स मिले हैं। इनके साथ ही कई अनुभवी खिलाड़ियों और उभरते हुए टैलेंट को भी इस लिस्ट में जगह मिली है।