श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) द्वारा शुक्रवार को कोलंबो में वार्षिक सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह में वर्ष 2025 में शानदार प्रदर्शन करने वाले पुरुष और महिला क्रिकेटरों को सम्मानित किया जाएगा।
समारोह के दौरान अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले 42 क्रिकेटरों को सम्मानित किया जाएगा। सबसे ज्यादा उत्सुकता 'पुरुष क्रिकेटर ऑफ द ईयर' और 'महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर' पुरस्कार को लेकर है। सभी फॉर्मेट में अन्य बड़े अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों में श्रेष्ठ बल्लेबाज, श्रेष्ठ गेंदबाज बॉलर, श्रेष्ठ ऑल-राउंडर के साथ ही वर्ष के उभरते महिला और पुरुष क्रिकेटरों का पुरस्कार भी शामिल है।
एसएलसी मुख्य कार्यकारी अधिकारी एश्ले डी सिल्वा ने कहा, "हमें वार्षिक श्रीलंका क्रिकेट अवार्ड्स 2025 आयोजित करते हुए बहुत खुशी हो रही है। समारोह 2025 सीजन के दौरान शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को समर्पित है।"