सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी एलीट 2026 में शनिवार को छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, दिल्ली और कर्नाटक ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की। दिल्ली ने जम्मू-कश्मीर को 103 रनों के बड़े अंतर से हराया। आइए, इन मुकाबलों के बारे में जानते हैं।
उत्तराखंड बनाम छत्तीसगढ़: कोलकाता स्थित ईडन गार्डन्स मैदान पर खेले गए एलीट ग्रुप-डी मुकाबले को छत्तीसगढ़ ने 5 विकेट से अपने नाम किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी उत्तराखंड ने 89 के स्कोर तक 5 विकेट खो दिए थे, जिसके बाद अवनीश सुधा (नाबाद 48) ने जगदीश सुचित (46) के साथ 53 गेंदों में 97 रन की साझेदारी करते हुए टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया।
इसके जवाब में छत्तीसगढ़ ने 18.3 ओवरों में जीत हासिल कर ली। इस पारी में कप्तान विकल्प तिवारी ने 17 गेंदों में 10 बाउंड्री के साथ 50 रन बनाए, जबकि अजय मंडल ने 37 गेंदों में 66 रन की पारी खेली।