(260615) New Delhi: Anjum Chopra`s press conference (Image Source: IANS)
New Delhi: भारत और दक्षिण अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीमों के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज होने वाली है। दक्षिण अफ्रीका में होने वाली सीरीज की शुरुआत 17 अप्रैल से होगी। टी20 विश्व कप 2026 से पहले भारतीय महिला टीम के लिए तैयारी के दृष्टिकोण से यह बेहद अहम है। विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका भारत के ग्रुप में ही है।
भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान अंजुम चोपड़ा ने इस टी20 सीरीज से जुड़े कई सवालों के जवाब आईएएनएस से बातचीत के दौरान दिए।
प्रश्न: टी20 विश्व कप से पहले भारत और दक्षिण अफ्रीका दोनों के लिए यह सीरीज कितनी अहम है?