Navi Mumbai: ICC Women's World Cup : India vs New Zealand (Image Source: IANS)
Navi Mumbai: विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 12 जून से होगी, जिससे पहले साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीमें 5 मुकाबलों की टी20 सीरीज में अपनी तैयारियों को पुख्ता करने उतरेंगी।
दोनों देशों की महिला टीमों के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत 15 मार्च से होगी। पहला मुकाबला माउंट माउंगानुई में खेला जाएगा, जिसके बाद 17 मार्च को हैमिल्टन में सीरीज का दूसरा मैच होगा।
इस टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला ऑकलैंड में 20 मार्च को खेला जाएगा। चौथा मैच 22 मार्च को वेलिंगटन में आयोजित होगा। इसके बाद क्राइस्टचर्च 25 मार्च को सीरीज के अंतिम मुकाबले की मेजबानी करेगा। महिला टीम के साथ-साथ दोनों देशों की पुरुष टीमों के टी20 मुकाबले भी इसी मैदान पर खेले जाने हैं।