ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ निर्णायक टेस्ट मैच के लिए साउथ अफ्रीकी प्लेइंग इलेवन घोषित, नॉर्त्जे की जगह कोएत्जी शामिल (ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ निर्णायक टेस्ट मैच के लिए साउथ अफ्रीकी प्लेइंग इलेवन घोषित, नॉर्त्जे की जगह कोएत्जी शामिल)
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मंगलवार से न्यूलैंड्स में शुरू होने जा रहे टेस्ट सीरीज के तीसरे और अंतिम मुकाबले से पहले साउथ अफ्रीका ने अपनी प्लेइंग इलेवन घोषित कर दी है। चोटिल एनरिक नॉर्त्जे की जगह गेराल्ड कोएत्जी को टीम में शामिल किया है।
कोएत्जी करीब दो साल बाद इस फॉर्मेट में वापसी करने जा रहे हैं; उन्होंने आखिरी बार नवंबर 2024 में डरबन में श्रीलंका के खिलाफ खेला था। एनरिक नॉर्त्जे को दूसरे टेस्ट मैच के दौरान ग्रोइन इंजरी हुई थी, जिसके बाद वह सीरीज के अंतिम मुकाबले से बाहर हो गए।
साउथ अफ्रीका ने चार तेज गेंदबाजों के साथ उतरने का फैसला किया है, जबकि साइमन हार्मर एकमात्र स्पिनर होंगे। इसके अलावा, एडेन मार्करम भी पार्ट-टाइम गेंदबाजी कर सकते हैं, जिन्होंने पिछले दोनों ही टेस्ट मैचों में गेंद थामी थी।