ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए साउथ अफ्रीकी टीम घोषित, मिलर-क्विंटन की वापसी (स्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की ODI सीरीज के लिए साउथ अफ्रीकी टीम का ऐलान)
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 24 सितंबर से शुरू होने जा रही तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका ने अपनी 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। नियमित कप्तान टेंबा बावुमा की टीम में वापसी हुई है। इसके साथ ही अनुभवी बल्लेबाज डेविड मिलर और क्विंटन डी कॉक भी इस टीम का हिस्सा हैं।
माना जा रहा है कि ये खिलाड़ी वनडे वर्ल्ड कप 2027 की योजनाओं का अहम हिस्सा हैं। मिलर और क्विंटन डी कॉक दोनों के पास अभी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट नहीं है, लेकिन उन्होंने इस साल की शुरुआत में टी20 वर्ल्ड कप खेला था।
साउथ अफ्रीकी टीम में गेराल्ड कोएत्जी की वापसी हुई है, जिन्होंने आखिरी बार वर्ल्ड कप 2023 में वनडे फॉर्मेट खेला था। वह कगिसो रबाडा की जगह ले रहे हैं, जो वनडे सीरीज से बाहर हैं और हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण टेस्ट मैचों के लिए फिट होने की कोशिश कर रहे हैं।